राष्ट्रीय

मौसम फिर लेगा U-Turn! 70 KMPH की रफ्तार से आंधी के साथ लू और बारिश, यूपी-हरियाणा समेत 10 राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी दी है। 13 से 19 मार्च के बीच मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड जैसे राज्यों में लू चलने की संभावना है।

HighLights

  1. कई राज्यों में 13-19 मार्च तक लू चलने की संभावना।
  2. पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और पश्चिमी हिमालय में ओलावृष्टि।
  3. पंजाब, हरियाणा, यूपी में 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं।

 इस बार मौसम ने ऐसी करवट ली कि सर्दियों के बाद मानो सीधे गर्मी लगने लगी। बीच में बसंत ऋतु देखने को नहीं मिली। हालांकि, अब एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और लू चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण, सौराष्ट्र और कच्छ में 13 मार्च को, ओडिशा में 13 और 14 मार्च को, झारखंड में 14 और 15 मार्च को लू से भीषण उष्ण लहर चलने की संभावना है, जिसके बाद स्थिति में सुधार होगा।

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश में 13 मार्च को और 14 से 16 मार्च के दौरान भारी बारिश की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 13 और 16 मार्च को, असम और मेघालय में13 से 15 मार्च के दौरान भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उससे सटे मैदानी इलाकों में15 और 16 मार्च को ओलावृष्टि के साथ-साथ गरज, बिजली और तेज हवाओं की संभावना है।

आज का मौसम

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 14 मार्च तक छिटपुट हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। 15 से 19 मार्च के दौरान इस क्षेत्र में बारिश बढ़कर छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर तक हो सकती है। 15 और 16 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में और 14 मार्च को उत्तराखंड में गरज, बिजली और 30-50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इसके अलावा, 15 से 19 मार्च के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में, 15 और 16 मार्च को उत्तर प्रदेश में, 14 मार्च को राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश, गरज, बिजली और 30-50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

15 और 16 मार्च को उत्तराखंड में कुछ जगहों पर गरज के साथ तेज हवाएं (50-60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और 70 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से झोंके आ सकते हैं।) चलने की प्रबल संभावना है।

15 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है; 15 और 16 मार्च को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में; 16 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी ओलावृष्टि की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button