Breaking NewsCrime newsलखनऊ

लखनऊ में वृद्ध की हत्या कर फेंका गया शव, सड़क जाम कर प्रदर्शन

लखनऊ में वृद्ध की हत्या कर फेंका गया शव, सड़क जाम कर प्रदर्शन

राजधानी लखनऊ से मर्डर की खबर आ रही है। यहां बंथरा क्षेत्र में बुधवार सुबह वृद्ध की हत्या कर फेंका गया शव मिला। घरवाले सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

राजधानी लखनऊ में बंथरा के कंजाखेड़ा में बुधवार सुबह वृद्ध की हत्या कर फेंका गया शव मिला। ग्रामीणों ने शव की पहचान कर परिवार को सूचना दी। फिर मोहान रोड पर शव रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गांव के ही एक व्यक्ति पर शक जताते हुए गिरफ्तरी की मांग की गई।

नानमऊ निवासी मोलके (60) का शव सुबह घर से कुछ दूर कंजाखेड़ा में पड़ा मिला। सिर और चेहरे पर चोट थी। मोलके की पहचान कर ग्रामीणों ने परिवार को बताया। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व मोलके के घर में चोरी हुई थी। जिसमें गांव का ही एक व्यक्ति शामिल था। परिवार को शक है मोलके की हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है। बुधवार सुबह परिवार वालों ने बनी मोहान रोड जाम कर प्रदर्शन करते आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। इंस्पेक्टर बंथरा राम सिंह ने बताया कि आरोप की जांच की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button