उत्तर प्रदेशराज्य

त्रिपुरा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को महाकुंभ 2025 का मिला निमंत्रण: यूपी सरकार त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में भव्य रोड शो का आयोजन

लखनऊ। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री आशीष पटेल और व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी नल्लू से मुलाकात की। इस औपचारिक बैठक में दोनों मंत्रियों ने राज्यपाल को प्रयागराज महाकुंभ 2025 में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

मुलाकात के दौरान मंत्रियों ने महाकुंभ के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महाकुंभ 2025 भारतीय परंपरा, संस्कृति और एकता का प्रतीक है, जिसमें देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी नल्लू ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सराहना की और कहा कि महाकुंभ भारतीय सभ्यता की महान धरोहर है।

इसके बाद प्रदेश के दोनों मंत्रियों ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री को औपचारिक निमंत्रण देते हुए उन्होंने महाकुंभ 2025 के आयोजन के महत्व पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने निमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया और आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति का अद्वितीय पर्व है और इसे सफल बनाने में सभी को योगदान देना चाहिए।

महाकुंभ 2025 के प्रचार-प्रसार के लिए उत्तर प्रदेश सरकार सोमवार को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में एक भव्य रोड शो का आयोजन करेगी। इस रोड शो का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को महाकुंभ की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता से अवगत कराना है। रोड शो के माध्यम से लोगों को इस आयोजन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button