कुर्मांचल नगर खेल प्रतियोगिता का समापन: कैरम में प्रथम स्थान के पीएस भाकुनी और द्वितीय स्थान पर नवीन चौधरी ने मारी बाजी

0
690b753b-72c0-4416-9c05-5f048fa02d29

लखनऊ। कुर्मांचल नगर रामलीला समिति के खेल प्रकोष्ठ द्वारा 22 से 30 दिसंबर तक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महामंत्री विपिन सिंह नवीन चौधरी एवं पंकज खर्कवाल की अवधारणा के परिप्रेक्ष्य में स्वर्गीय भारती अधिकारी रामलीला समिति ने निर्णय लिया कि भगवान श्री राम की लीला के उपरांत जनता जनार्दन को जागृत करने के दृष्टिकोण से स्थानीय पंचमेश्वर मंदिर सामुदायिक केंद्र कुर्मांचल नगर के निवासियों एवं आस पास के क्षेत्रों से बालक, बालिकाओं, पुरुषों और महिलाओं के मध्य कुछ खेल कूद प्रतियोगिताओं यथा कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, संगीतमय कुर्सी दौड़, नींबू/चम्मच दौड़ आदि का आयोजन किया जाए।

इस संबंध में समित के जागरूक सदस्यों की एक टीम गठित की गई और फिर 22 से 30 दिसंबर तक उपरोक्त खेलो की विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजित किया गया।
जिसके चलते इनडोर गेम्स को तिथिवार निर्धारण किया गया और एक नई ऊर्जा के साथ दिनांक 22 दिसंबर से प्रश्नगत खेल कार्यक्रम प्रारंभ हुए जिनके परिणाम पूरे विवरण के साथ खेल प्रकोष्ठ ने प्रसारित किये।

सोमवार को खेल प्रतियोगता के समापन अवसर पर परिणामों की घोषणा की गई। जिसमें सबसे पहले कैरम में प्रथम स्थान के पीएस भाकुनी और द्वितीय स्थान पर नवीन चौधरी रहे। फिर शतरंज में प्रथम स्थान अशोक सिंह नेगी और द्वितीय स्थान पाने वाले जय भट्ट रहे। ग्रुप ए में आयु वर्ग 0 से 15 वर्ष में प्रथम स्थान पाने वाले मास्टर हनी पांडे तो वही द्वितीय स्थान पर मास्टर हिमांशु पांडे ने अपनी जगह बनाई।

समिति के अत्यंत सीमित संसाधनों के बाबजूद भी समिति के तमाम पदाधिकारियों ने उत्साह और लगन का परिचय देते हुए इस खेल प्रतियोगिता में अपनी जिम्मेदारी निभाई। अंत में समिति के डॉक्टर आर के उप्रेती, विक्रम, बी डी जोशी, मुकुल जोशी एवं मोहन सिंह बिष्ट, जिनके द्वारा विभिन्न खेलो के विजेताओं, निर्णायक गणों, सम्मानित सदस्यों को मोमेंटो और पुरस्कार प्रदान किए गए, साथ ही सभी को धन्यवाद भी दिया गया।

इस खेल प्रतियोगिता महापर्व की आधारशिला रखने वाले विपिन सिंह, नवीन चौधरी एवं पंकज खर्कवाल के प्रति भी समिति ने अपने विश्वास जताया जिनके सोंच और हौसले के कारण ही इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *