Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

महाकुंभ एक पवित्र आयोजन सरकार का श्रद्धालुओं की सुविधा पर ध्यान नहीं, बल्कि अपने प्रचार पर: अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है और विपक्षी नेताओं की छवि खराब करने के लिए षड्यंत्र करती है। प्रदेश की स्थिति पर उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर पहुंच चुकी है, जबकि भाजपा सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है।

बीजेपी पर साधा निशाना

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता से बाहर होगी और समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को नष्ट कर रही है और प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। संभल की घटना को लेकर भी उन्होंने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह घटना जानबूझकर करायी गयी और प्रशासन दबाव में काम कर रहा है।

बीजेपी खास और आम के बीच भेदभाव कर रही है

महाकुंभ के आयोजन को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2013 में समाजवादी पार्टी की सरकार में महाकुंभ का आयोजन सफलतापूर्वक हुआ था, जिसे देश-विदेश में सराहा गया था। लेकिन इस बार भाजपा सरकार महाकुंभ के आयोजन में असुविधा और अव्यवस्था पैदा कर रही है। सरकार का ध्यान श्रद्धालुओं की सुविधा पर नहीं, बल्कि अपने प्रचार पर है। अखिलेश ने कहा कि महाकुंभ एक पवित्र आयोजन है और इसमें आने वाले सभी श्रद्धालु समान होते हैं, लेकिन बीजेपी खास और आम के बीच भेदभाव कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button