Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

BJP की अहम बैठक: चुनावी प्रक्रिया पर हुई चर्चा, भाजपा मेरा संगठन है के नारे के साथ बढ़ें आगे: बीएल संतोष

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें संगठनात्मक चुनाव के अगले चरण की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे़ की उपस्थिति में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और चुनावी प्रक्रिया पर अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई।

संगठनात्मक चुनाव: चार चरणों का समापन, अगले चरण की ओर कदम बढ़ाएंगे

बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा मेरा संगठन है के नारे के साथ जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि अब तक संगठनात्मक चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं, और जल्द ही पार्टी के अगले चरण की प्रक्रिया शुरू होगी।

बीजेपी की लोकतांत्रिक प्रणाली पर जोर

विनोद तावडे़ ने पार्टी के लोकतांत्रिक संगठनात्मक ढांचे की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की एकमात्र पार्टी है, जो अपने संगठन की संरचना को लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत करती है। उन्होंने बताया कि पार्टी में बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी अपनी योग्यता के आधार पर शीर्ष पदों तक पहुंच सकते हैं।

मंडल अध्यक्षों के चुनाव और जिम्मेदारी में बदलाव

प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया कि पार्टी ने कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसमें पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित वर्ग और महिला कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या शामिल है। उन्होंने आगामी 7-10 जनवरी के बीच जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी।

बीजेपी की उपलब्धियां और कार्यकर्ताओं का राष्ट्रवाद के प्रतीक के रूप में योगदान

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पार्टी की प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों से पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।

संविधान गौरव अभियान: कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जाएगा

धर्मपाल सिंह ने संगठनात्मक लोकतांत्रिक प्रक्रिया की अहमियत पर जोर दिया और जिलाध्यक्ष के चुनाव में आम सहमति के पालन की बात की। उन्होंने कहा कि संविधान गौरव अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करेंगे और नागरिकों को संविधान के प्रति जागरूक करेंगे।

बैठक में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित

इस कार्यशाला में प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button