लखनऊ में बीमा कंपनियों के कर्मचारियों का प्रदर्शन: इन प्रमुख सुधारों की मांग

0
6e4cb303-28c2-42c8-ad6c-51338f65d74f

लखनऊ। राजधानी में बुधवार को संयुक्त मोर्चे द्वारा नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के कर्मचारियों ने 1 घंटे का प्रदर्शन आयोजित किया। प्रदर्शन दोपहर देढ़ बजे से 2 बजे तक लखनऊ स्थित विभिन्न शाखा कार्यालयों में किया गया। संयुक्त मोर्चे के संयोजक जीएस सिंह ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं। तब तक इसी तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे।

प्रदर्शन में उठाई गईं प्रमुख मांगें:

वेतन समझौता वार्ता: 1 अगस्त 2022 से लंबित वेतन समझौते की तत्काल वार्ता शुरू की जाए।

बीमा कंपनियों का विलय: चारों सरकारी बीमा कंपनियों का विलय किया जाए।

एनपीएस में वृद्धि: एनपीएस (न्यू पेंशन स्कीम) को 10% से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया जाए।

फैमिली पेंशन में वृद्धि: फैमिली पेंशन को 15% से बढ़ाकर 30% किया जाए।

नई भर्ती की जाए: चारों बीमा कंपनियों में नई भर्ती की जाए।

प्रदर्शन में शामिल हुए प्रमुख सदस्य

इस दौरान प्रदर्शन में जीएस सिंह, आलोक सेठ, अंकुर कपूर, नीरज वर्मा, संजीव शर्मा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अंगन प्रसाद, संतोष कुमार, पीसी शुक्ला, शरद बाजपेई, भूपेन्द्र तिवारी, राम लखन, प्रदीप कुमार, शुभेंदु शुक्ला, स्पर्शी सिंह, पूनम कुमारी, अनिल वर्मा, निर्मल त्रिपाठी, हरीश उपाध्याय, शिवेंद्र, अनिल कुमार, अनिल कुमार लाल शुभकरण आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *