Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशफर्रुखाबादराज्य

फर्रुखाबाद में दबंगों की दहशत: पीड़ित परिवार ने किया धरना, आत्मदाह की दी चेतावनी

रिपोर्ट: अमित औदीच्य
फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थानाक्षेत्र के बेहटा गांव में दबंगों ने पुलिस की मिली भगत से आधा दर्जन झोपड़ियों पर कब्जा कर लिया है। गांव के ग्रामीणों का कहना है कि दबंगों ने गरीब परिवारों को उनके सामान सहित बाहर फेंक दिया है। जिसके बाद पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है।

दबंगों के खिलाफ गंभीर आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि दबंगों ने पुलिस के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा किया है। जबकि इस मामले में न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। यहां के रहने वाले सतीश चंद्र ने बताया कि दबंगों ने उनके पिता को अगवा करके बैनामा करा लिया था। जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। सतीश चंद्र ने कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। सतीश चंद्र ने भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ पर भी गंभीर आरोप लगाए। और कहा कि उनके रिश्ते से पुलिस ने दबंगों को कब्जा दिलवाया है।

पीड़ित परिवार का धरना: न्याय के लिए संघर्ष

तीन दिनों से पीड़ित परिवार अधिकारियों के पास न्याय की गुहार लगा रहा है। आज पीड़ित परिवार ने कलेक्ट परिसर में धरने पर बैठने का निर्णय लिया और कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे परिवार सहित आत्मदाह कर लेंगे। अब यह देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है या नहीं।

क्या मिलेगा पीड़ितों को न्याय ?

यह मामला अब प्रशासन के लिए एक चुनौती बन गया है। दबंगों के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा उठाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। अब यह प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए त्वरित कदम उठाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button