Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशन्यूज़बीटराज्यराष्ट्रीयव्यवसाय

लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन 10 फरवरी: आशुतोष राणा द्वारा अभिनीत महानाट्य हमारे राम का होगा मंचन

लखनऊ। पर्यटन विभाग और अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान, संस्कृति विभाग द्वारा संयुक्त रूप से 10 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे से गोमतीनगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अंतरराष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन का उद्देश्य श्रीराम की संस्कृति, धर्म, और आध्यात्मिकता को वैश्विक स्तर पर फैलाना है। इस खास अवसर पर सुप्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा द्वारा अभिनीत महानाट्य हमारे राम का मंचन किया जाएगा। जो भगवान श्रीरात के त्याग, बलिदान और आदर्श जीवन मूल्यों को दर्शकों तक पहुंचाएगा। यह कार्यक्रम दर्शकों को राम के महान जीवन और उनके सिद्धांतों से परिचित कराएगा।

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री की महत्वपूर्ण घोषणा

प्रदेश के संस्कृति और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इस आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव भारतीय संस्कृति और धर्म को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रामायण न केवल एक धार्मिक ग्रंथ है। बल्कि यह भारतीय संस्कृति और जीवन के आदर्श मूल्यों का प्रतीक भी है। इस आयोजन से न केवल भारत की महान संस्कृति का प्रचार होगा। बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी उनके धार्मिक और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का अवसर मिलेगा।

कॉन्क्लेव के विविध कार्यक्रम

रामायण एवं वेद विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता: पूर्वाह्न 11:30 से 12:30 बजे तक।

विश्वव्यापी श्री राम संवाद: आशुतोष राणा के साथ अपराह्न 1 से 2 बजे तक।

राम वन गमन पथ और रामलीला प्रदर्शनी: सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक।

विशेष आकर्षण: आशुतोष राणा द्वारा अभिनीत ‘हमारे राम’ महानाट्य, शाम 5:30 बजे से।

प्रवेश पास प्राप्त करने के अवसर

कॉन्क्लेव में विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देकर ‘हमारे राम’ महानाट्य का मुफ्त प्रवेश पास प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा, संस्थान के ईमेल पर राम, रामायण, वेद और उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर कविता या लेख लिखकर भी पास प्राप्त किए जा सकते हैं। यह आयोजन न केवल भारतीय संस्कृति के प्रचार का माध्यम बनेगा, बल्कि यह एक अनूठा अवसर भी प्रदान करेगा जिससे लोग रामायण के आदर्शों को समझकर उनके जीवन में उतार सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button