बदायूं के सहसबान तहसील परिसर गेट पर BKU कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना: 8 दिनों में मांगे हो पूरी

0
ad986496-21b6-4347-ac94-6c9b0c6c8a01

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में तहसील परिसर सहसवान में लेखपालों द्वारा खुली मनमानी व विरासत दर्ज और खतौनी में नाम का संशोधन करने के नाम पर धन वसूली, आवारा पशु, बिजली की भारी कटौती, इब्राहिमपुर गड़ी हल्का लेखपाल विजेंद्र यादव द्वारा यूनियन के तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव से अभद्र व्यवहार करने और हल्का लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदर्शन करने के बाद तहसील सहसवान एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। और चेतावनी दी गई की 8 दिन के अंदर हल्का लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई सहित उपरोक्त समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। तो बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जिसे तुरंत रोका जाए किसानों का उत्पीड़न बंद किया जाए हमारी मांगों को 8 दिन के अंदर पूरा किया जाए।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि इब्राहिम पुर गड़ी के हल्का लेखपाल जितेंद्र यादव ने रफतपुर मेरू जनूबी निवासी नबी रजा पुत्र लियाकत से खतौनी में नाम संसोधन को लेकर रुपए ले लिए हैं। और अभी तक उनके नाम का संशोधन नहीं किया गया है। शीघ्र ही 8 दिन के अंदर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया। तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *