गोमती नगर पुलिस ने लूट के फरार शातिर को किया गिरफ्तार, नकदी बरामद

0
de146baa-81b9-422e-bb3b-4e245590c312

लखनऊ। राजधानी के थाना गोमती नगर पुलिस ने 28 दिसंबर को हुई लूट के आरोप में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त सचिन सिंह को गिरफ्तार किया है। शातिर को ग्वारी चौराहे पुल के पास स्थित गोमतीनगर क्षेत्र से पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 10 हजार से अधिक रुपये नकद बरामद किए हैं।

यह गिरफ्तारी दो अलग-अलग लूट के मामलों में हुई कार्रवाई के दौरान की गई। 22 दिसंबर 2024 को वादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोप था कि कुछ बदमाशों ने वादी की पत्नी के साथ गाली-गलौज की और उनके वाहन का शीशा तोड़कर, उनसे ब्रशलेट, अंगूठी, मंगलसूत्र, चैन और हाथों के कड़े लूट लिए थे। इसी दिन दूसरे मामले में भी एक और शिकायत आई, जिसमें आरोप था कि आरोपी ने वादी के वाहन का शीशा तोड़कर चैन और पैसे लूट लिए थे।

इन दोनों मामलों के संबंध में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और विवेचना की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश को सौंपी गई। उच्चाधिकारी की निगरानी में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने 26 दिसंबर 2024 को तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, वहीं इसमें एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया।

फरार अभियुक्त सचिन सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके आधार पर उसे गोमतीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ 630/2024 और 631/2024 में कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने आरोपी से बरामद की गई नकद राशि 10,785 रुपये को लूट की एक और कड़ी के रूप में पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *