व्यापारी समाज को सम्मान दिलाना संगठन का संकल्प है: भ्रष्टाचार के साथ नहीं, विरोध में खड़े हो व्यापारी: संदीप बंसल

0
4304b59b-0cec-42f3-80da-8e9d0525556e

लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियो की बैठक राजधानी लखनऊ के ऐशबाग रोड स्थित होटल स्काई हाई में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संदीप बंसल की अगुवाई में संपन्न हुई। प्रदेश के 66 जनपदों के पदाधिकार्यों को संबोधित करते हुए संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारी समाज को एक फौजी और प्रशासनिक अधिकारी से बढ़ाकर सम्मान दिलाना संगठन का संकल्प है उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज इस व्यवस्था परिवर्तन को तभी साकार कर सकता है जब वह भ्रष्टाचार के साथ नहीं भ्रष्टाचार के विरोध में खड़ा हो।

संदीप बंसल ने कहा संगठन के दम पर व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण किया जाए और किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को अगर वह रिश्वत की मांग करता है उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाए। संदीप बंसल ने कहा कि सबसे ज्यादा राजस्व देकर प्रदेश और केंद्र की अर्थव्यवस्था को व्यापारी चलता है करोड़ों लोगों को रोजगार देकर व्यापारी उनके परिवारों का भरण पोषण करता है ऐसे में व्यापारी का सम्मान किसी भी स्तर पर आईएएस से कम नहीं है। और इस बात का एहसास व्यापारी को स्वयं भी होना चाहिए।

पदाधिकारियो की बैठक में अगली कार्य समिति को 9 जनवरी को संत कबीर नगर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश में जीएसटी के छापे तथा अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को नोटिस भेजे जाने की कार्यवाही पर मुख्यमंत्री तक संगठन की बात को रखने का निर्णय लिया गया। व्यापारी पेंशन योजना राष्ट्रीय व्यापारी दिवस तथा शिक्षक और स्नातक क्षेत्र की तरह पंजीकृत व्यापारियों से चुनकर विधान परिषद सदस्य बनाए जाने की मांग को उत्तर प्रदेश के 403 विधायकों तथा 80 सांसदों के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंच जाने का निर्णय लिया गया।

संगठन के प्रवक्ता सुरेश छाबलानी ने बताया कि आज की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल,युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जयसवाल, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, वाराणसी से प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशपाल गर्ग, रवि जायसवाल, बस्ती से प्रदेश उपाध्यक्ष अमरमणि पांडे, आदित्य सक्सेना महिला अध्यक्ष कजरा निगम महामंत्री बिनु मिश्रा सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *