उत्तर प्रदेशकासगंजराज्य

कार्यालय में यज्ञ हवन कर नीरज शर्मा ने संभाली भाजपा जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

कासगंज। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कार्यालय पर हवन-पूजन कराया इसके बाद उन्होंने पार्टी जिलाध्यक्ष कार्यालय में अपनी कुर्सी संभाली। पंडित दिवाकर पाराशर ने हवन यज्ञ में मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियों की पूर्णाहुति कराई। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर हवन-पूजन हुआ।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश शाक्य के पति बॉबी कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला महामंत्री के पी सिंह, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप सोलंकी, योगेंद्र चौहान, राजवीर सिंह भल्ला, कृष्णा राजपूत (ब्लॉक प्रमुख सहावर), यशवीर सिंह राजपूत (ब्लॉक प्रमुख कासगंज), रानू वर्मा, पवन गोला, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन राजेंद्र बोहरे, शरद गुप्ता, राज माहेश्वरी, सुरेश माहेश्वरी, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार, गौरीशंकर शर्मा, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, ज्ञान तिवारी, रमेश साहू, केत सिंह वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. बीडी राणा, महेंद्र सिंह बघेल, शिवकुमार भारद्वाज, खूब सिंह लोधी, मिथिलेश राणा, नवल कुलश्रेष्ठ, अशोक सिसोदिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अमित प्रताप सिंह ब्यूरो रिपोर्ट कासगंज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button