उत्तर प्रदेशराज्य

गाजीपुर की 61 गौशालाओं में 6638 गोवंश का संरक्षण: सीडीओ ने गो संरक्षण कोष में सहयोग की अपील की 

गाजीपुर के मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने जिले में गोवंश संरक्षण हेतु जनता से सहयोग की अपील की है। वर्तमान में जनपद की 61 स्थायी और अस्थायी गौशालाओं में कुल 6638 निराश्रित गोवंश का संरक्षण किया जा रहा है।

गोवंश के उचित देखभाल और सुविधाओं के विकास के लिए ‘जिलाधिकारी गो संरक्षण एवं संवर्धन कोष’ की स्थापना की गई है। इस कोष से गौशालाओं में आवश्यक ढांचागत सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं।

सीडीओ ने जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका अध्यक्षों, ग्राम प्रधानों, किसानों, पशुपालकों, सामाजिक संगठनों, उद्योगपतियों और व्यापारियों से अपील की है कि वे इस कोष में दान देकर गौरक्षा और संवर्धन के इस प्रयास में सहभागी बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button