Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशकासगंजराज्यव्यवसाय

दिनदहाड़े व्यापारी से पांच लाख की लूट : अपराधियों की पुलिस को खुलेआम चुनौती

  • दिनदहाड़े व्यापारी से पांच लाख रुपये की लूट
  • तीन लुटेरों ने छीना रुपयों से भरा बैग 
  • अपाचे बाइक पर सवार थे लुटेरे

कासगंज। सहावर गंजडुंडवारा रोड पर अपाचे मोटर साइकिल सवार होकर तीन बदमाश आए और श्री जी ट्रेडिंग कम्पनी के मालिक दाऊ वार्ष्णेय जो कि मुलायम सिंह इंटर कालेज के पास स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे,उनसे रूपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित वार्ष्णेय के मुताबिक अचानक मोटर साइकिल से तीन बदमाश आये, इनमें से एक बदमाश मास्क पहने हुऐ था उसने पैसों से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गये ।


पीडित के भाई ने बताया कि थैले में पांच लाख रुपये नकद के अलावा दुकान की चाबी अन्य सामान था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने पीडित व्यापारी से पूरी जानकारी ली और बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है। दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त है,उन्होंने पुलिस जल्द से जल्द बदमाशो की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है।

अमित प्रताप सिंह ब्यूरो कासगंज की रिपोर्ट 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button