उत्तर प्रदेशराज्य

कौशांबी में 8 साल की विकास यात्रा: लाभार्थी मेले में कर्मचारियों को मिला सम्मान, विभागीय अधिकारियों ने गिनाईं उपलब्धियां

कौशांबी में सरकार के 8 साल पूरे।

कौशांबी में सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय लाभार्थी मेले का गुरुवार को समापन हुआ। समापन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य और डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शिक्षा, चिकित्सा व स्वास्थ्य तथा कृषि विभाग के कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। महाकुंभ के दौरान स्वच्छता और सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मान मिला।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने अपने संबोधन में कौशाम्बी के विकास की चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में जिले में अभूतपूर्व विकास हुआ है। सड़कों का जाल बिछाने में यूपी सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने गरीबों के लिए चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया।

कार्यक्रम में डीएम मधुसूदन हुल्गी, एसपी बृजेश श्रीवास्तव और सीएमओ डॉ. संजय कुमार उपस्थित रहे। मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर और राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button