कांग्रेस ने बिहार के इस नेता को बनाया OBC विभाग का अध्यक्ष, नियुक्ति का ऐलान खरगे ने किया।

कौन हैं अनिल जयहिंद?
अनिल जयहिंद मूलतः बिहार के रहने वाले हैं और एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। अनिल जयहिंद की सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने बी पी मंडल और शरद यादव के साथ भी काम किया है। अनिल जयहिंद ने बताया है कि उनके पिता पिता INA में थे और नेताजी सुभाष बोस के साथ मिलकर अंग्रेजों से लड़े थे।
अन्य बदलाव भी हुए
अनिल जयहिंद ने हरियाणा के पूर्व मंत्री अजय सिंह यादव की जगह ली है जो कि इससे पहले कांग्रेस के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष थे। कांग्रेस पार्टी ने इसके साथ ही मीडिया पैनलिस्ट आलोक शर्मा को राष्ट्रीय सचिव और पंजाब के सह प्रभारी के पद से मुक्त कर दिया है। आलोक शर्मा मीडिया पैनलिस्ट की भूमिका निभाते रहेंगे।
OBC साथ छोड़कर चला गया- राहुल गांधी
कुछ ही दिनों पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुजरात के गांधीनगर में बड़ा बयान दिया था। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी ने कहा था- “हम दलित, मुस्लिम और ब्राह्मण में उलझे रहे, OBC साथ छोड़कर चला गया। हम अल्पसंख्यक की बात करते है, इसलिए कई बार हमारी आलोचना भी होती है। इससे डरना नहीं है, मुद्दे उठाए जाने चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि पहले हम मुसलमान, माइनॉरिटी की बात करेंगे, डरना नहीं है।”3e332