उत्तर प्रदेशराज्य

केजीएमयू के मरीजों को मिलेगी ट्रेन में मुफ्त यात्रा की सुविधा, लखनऊ में खुलेगा जनसुविधा केंद्र; एसी कोच में भी मिलेगा किराए में डिस्काउंट।

लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में इलाज कराने वाले गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज अब ट्रेन में मुफ्त या रियायती दर पर यात्रा कर सकेंगे। मरीजों की सुविधा के लिए केजीएमयू परिसर में ही एक जनसुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा.

रेलवे से निशुल्क यात्रा के लिए kgmu से मिलेगा पास

रेलवे से निशुल्क यात्रा के लिए अब केजीएमयू से मिलेगा पास

केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि भारतीय रेलवे की योजना के तहत देशभर के गंभीर रोगियों को मुफ्त या रियायती टिकट की सुविधा मिलती है, जिसके लिए संबंधित अस्पताल से यात्रा पास की आवश्यकता होती है। अब यह सुविधा केजीएमयू में इलाज करा रहे मरीजों को भी मिलेगी।

जनरल टिकट मुफ्त, एसी कोच में मिलेगी छूट

जिन मरीजों को यह पास मिलेगा, वे रेलवे टिकट काउंटर पर इसे दिखाकर जनरल और सामान्य आरक्षित श्रेणी में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे। वहीं वातानुकूलित (एसी) डिब्बों में यात्रा करने पर उन्हें विशेष छूट दी जाएगी। इससे देश के अलग-अलग हिस्सों से आने-जाने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

KGMU में जल्द शुरू होगी रेलवे काउंटर

जल्द शुरू होगा जनसुविधा केंद्र, रेलवे काउंटर की भी योजना

जनसुविधा केंद्र की स्थापना केजीएमयू में जल्द ही की जाएगी। यहां मरीजों और उनके परिजनों को रेलवे यात्रा पास आसानी से मिल सकेगा। साथ ही, रेलवे से बात की जा रही है कि इस केंद्र पर ही एक आरक्षण काउंटर भी खोला जाए, जिससे टिकट और आरक्षण की प्रक्रिया भी यहीं पूरी हो सके।

आइए जानते है कि किन बीमारियों के मरीज होंगे पात्र

यह सुविधा निम्न गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को मिलेगी –

•कैंसर

•थैलेसीमिया

•हार्ट रोग

•किडनी रोग

•हीमोफीलिया

•टीबी

•एड्स

•सिकल सेल एनीमिया

•एप्लास्टिक एनीमिया

•गैर-संक्रामक कुष्ठ रोग

•ऑस्टोमी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button