अपराधउत्तर प्रदेशफर्रुखाबादराज्य

पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मारी युवक के पैर में गोली

फर्रुखाबाद । जनपद के थाना क्षेत्र कमालगंज स्थित ग्राम देवरान गढ़िया में पुरानी रंजिश के चलते तीन दबंगों ने एक युवक सनी पाल उम्र लगभग 38 वर्ष पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और उसे पकड़ कर कम दूरी से पैर में गोली मार दी । इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और दबंग मौके से हुए फरार हो गए।घायल सनी पाल ने अपने भाई को इसकी सूचना दी जिसे सुनकर घर वाले घबराए हुए मौके पर पहुंचे, घायल ने बताया कि घनश्याम ,संतराम और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे घेर कर मारापीटा और पैर में गोली मार कर भाग गए ।

घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी ,मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर ने उसका मेडिकल उपचार किया और उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया । पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।आरोपियों की तलाश की जा रही है ,पुलिस का कहना है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा । फिलहाल इस गोलीकांड के बाद गांव में तनाव का माहौल छा गया है,स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कमालगंज से जाहिद हुसैन की रिपोर्ट 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button