फिरोजाबाद में महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली, सैनिकों की वीरता को समर्पित श्रद्धांजलि, गौशाला से राधा कृष्ण मंदिर तक यात्रा सम्पन्न हुई।

0
75cf8361-d202-4df0-af5f-e452d68489c3_1748238217572-e1748244470451-660x330
फिरोजाबाद में महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा।

फिरोजाबाद में महिला समन्वय समिति की ओर से एक विशेष तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला से शुरू हुई। यह सेंटर चौराहे होते हुए राधा कृष्ण मंदिर तक पहुंची।

 

महिलाएं हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ीं। उन्होंने भारतीय सेना की वीरता का गुणगान किया। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के जयकारों से गूंज उठा। महिलाओं ने कहा कि आतंकवादियों के द्वारा जो घटना घटित की गई, उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है।

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने पहलगाम में हुई सैलानियों की हत्या का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आपरेशन सिंदूर के जरिए इसका जवाब दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया।

यात्रा में डॉ. रेनू गुप्ता, मधुरिमा वशिष्ठ, विभूति वर्मा, अनुपम शर्मा, मुन्नी देवी, सावित्री यादव, राधा शंखवार, ऋचा जिंदल, पूनम सिंह, दुर्गेश यादव और पूजा शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *