एनसीआर में 29 मई से आंधी और बारिश का फिर से खतरा: गाजियाबाद में कल से बदल सकता है मौसम, अगले तीन दिनों तक बारिश होने का अनुमान।

8 दिन में तीसरी बार आंधी बारिश की संभावना
पहले 21 मई की रात आंधी व बारिश से तापमान में गिरावट आई है। हालांकि इस तूफान से अधिक नुकसान हुआ। जिसमें करीब 150 पेड़ उखड़ गए। जबकि अधिकांश पेड़ों के टहने टूट गए। बिजली की लाइन के पोल टूट गए। इसके बार 24 मई की आधी रात से लेकर रविवार सुबह तक झमाझम बारिश हुई। यहां 22 मिमी बारिश दर्ज की गई। एसीपी के ऑफिस के पेशी कार्यालय की छत गिरने से एक दरोगा की मौत हो गई। अब 29 मई से 1 जून तक आंधी बारिश का पूर्वानुमान है।
आज तापमान 38 डिग्री सेल्सियस
बारिश व आंधी के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। आज बुधवार सुबह तापमान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन में तापमान 38 डिग्री पहुंचने का पूर्वानुमान है। दोपहर तक हवा की गति सामान्य रहेगी। लेकिन उसके बाद तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस समय चक्रवाती परिसंचरण के कारण यूपी समेत दूसरे राज्यों में मौसम बदला है।