उत्तर प्रदेशराज्य

अम्बेडकरनगर में गेहूं खरीद अभियान ने पकड़ी रफ्तार: 26 मई तक 2926 किसानों से 9270 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद, लक्ष्य का करीब 29% हासिल

अम्बेडकरनगर जिले में गेहूं खरीद का कार्य अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। 17 मार्च से शुरू हुई खरीदी प्रक्रिया में अब तक कुल 2926 किसानों से 9270 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है।

जिले में छह खरीद एजेंसियों के तहत 88 क्रय केंद्र सक्रिय हैं। शुरुआत में खरीद धीमी रही, लेकिन डिप्टी आरएमओ की कड़ी निगरानी और किसानों के मड़ाई कार्य समाप्त होने के बाद खरीद में तेजी आई है। सरकारी केंद्रों पर गेहूं की खरीद दर 2425 रुपए प्रति क्विंटल रखी गई है।

हालांकि बाजार में आढ़तिये इससे अधिक दाम भी दे रहे हैं, जिससे विभाग को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद 26 मई तक लक्ष्य का करीब 29 प्रतिशत हिस्सा खरीद लिया गया है।

विपणन विभाग ने खरीद बढ़ाने के लिए खास प्रयास शुरू किए हैं। अधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों को क्रय केंद्रों पर गेहूं लाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और साथ ही किसानों के घरों से भी खरीद की व्यवस्था की जा रही है।

डिप्टी आरएमओ संतोष द्विवेदी ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर खरीद जारी है और विभाग यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि खरीदा गया गेहूं नजदीकी जिलों में न जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button