सम्पादकीय

ट्रंप का झूठ हुआ उजागर! ईरान ने कतर में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर मचाई थी तबाही, सैटेलाइट इमेज में हुआ बड़ा खुलासा

अमेरिका ने पिछले महीने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बंकर बस्टर बम से हमला कर उस तबाह कर दिया. इसके जवाब में ईरान ने 23 जून 2025 को कतर स्थित अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी थींट्रंप ने दावा किया था कि ईरानी हमले में अमेरिकी बेस को कोई नुकसान नहीं पहुंचालेकिन अब जो सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई है उससे ट्रंप के दावे झूठे साबित हो गए.

अमेरिकी सैन्य संचार प्रणाली को किया तबाह

ईरान की ओर से शुक्रवार (11 जुलाई 2025) को सैटेलाइट तस्वीरों का एक वीडियो जारी किया गयाजिसमें साफ-साफ नजर आ रहा है कि ईरानी मिसाइलों ने अमेरिकी एयर बेस पर भारी नुकसान पहुंचाया हैईरान ने कतर में अमेरिकी सैन्य की प्राथमिक संचार प्रणाली (रेडोम) को नष्ट कर दिया. अल उदीद एयर बेस (Al Udeid Air Base) पर ईरान ने 14 मिसाइलें दागी थी.

प्रभावित हो सकता है यूएस का ऑपरेशन

भारत में ईरान के दूतावास ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पता चलता है कि हमले की सुबह गुंबद (रेडोमपूरी तरह सुरक्षित थाहालांकिदो दिन बाद और उसके बाद के दिनों में ली गई सैटेलाइट तस्वीरें में गुंबद गायब और पास की एक इमारत को कुछ नुकसान हुआ दिखाई दे रहा है.

रेडोम नामक यह गुंबद एक सैटेलाइट डिश को ढकता था. यह अमेरिकी वायु सेना के 379वें एयर एक्सपेडिशनरी विंग की ओर से 15 मिलियन डॉलर की लागत से बनाया गया था. इनके बिना यूएस का सैन्य ऑपरेशन, निगरानी और कम्युनिकेशन प्रभावित हो सकता है.

ईरान के हमले को ट्रंप ने कमजोर बताया था

अल उदीद एयर बेस से ही अमेरिकी मिडिल ईस्ट में हवाई ऑपरेशंस को नियंत्रित करता है. ईरान के हमले को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कमजोर बताते हुए कहा था कि उन्हें इसकी सूचना पहले ही मिल गई थी. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ट्रंप ने कहा, ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर 14 मिसाइलें दागी थी, जिसमें से 13 को मार गिराया गया. एक को जानबूझकर छोड़ दिया गया क्योंकि वह किसी खतरे की दिशा में नहीं था. कोई अमेरिकी सैनिक घायल न ही हुआ और न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button