उत्तर प्रदेशराज्य

कौशांबी में कानून व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए पुलिस विभाग में तबादले: एसपी ने कई इंस्पेक्टरों और उपनिरीक्षकों की तैनाती में किया बदलाव 

कौशांबी के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने जनपद की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए देर रात कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए हैं।

 

इस फेरबदल में प्रभारी निरीक्षक संजय तिवारी को मंझनपुर से पुलिस मुख्यालय शिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को सराय अकिल से मंझनपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह को शिकायत प्रकोष्ठ से थाना अध्यक्ष सराय अकिल की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक शशिकांत मिश्रा को टेवा चौकी प्रभारी से संदीपन घाट थाना अध्यक्ष बनाया गया है।

उपनिरीक्षक प्रभु नाथ सिंह को एसओजी/सर्विलांस सेल से महेवा घाट का थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह को करारी से रेट सेल का प्रभारी बनाया गया है।

निरीक्षक सियाकांत चौरसिया को साइबर थाना से करारी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक विनोद कुमार को पुलिस लाइन से साइबर थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, उपनिरीक्षक विनय सिंह को पिपरी चाइल्ड थाना से एसओजी कौशांबी भेजा गया है। उपनिरीक्षक अभिषेक गुप्ता को मखदुमपुर चौकी से चाइल्ड थाना पिपरी का प्रभारी बनाया गया है।

उपनिरीक्षक अंगद सिंह को सराय अकिल से मखदुमपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक अरविंद दुबे को सिविल लाइंस चौकी से टेवा चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह को संदीपन घाट से मंझनपुर थाना के सिविल लाइंस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक जगरूप यादव को हररायपुर चौकी से संदीपन घाट थाना भेजा गया है।

उपनिरीक्षक अभिषेक यादव को संदीपन घाट से हररायपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक मिश्रीलाल चौधरी को उदहिन बाजार चौकी से मोहम्मदपुर पैंसा थाना भेजा गया है। उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडे को मोहम्मदपुर पैसा थाना से उदहिन चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button