Breaking Newsउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

सात साल के बच्चे की विद्यालय में मौत से सहमा बेसिक शिक्षा विभाग भाजपा सांसद मौके पर पहुंचे…

फर्रुखाबाद। ब्लॉक कमालगंज क्षेत्र के बहोरा प्राथमिक विद्यालय में दोपहर स्कूल की घंटी बजने के बाद नल से पानी पीने गए छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में स्कूल के अंदर मौत हो गई।छात्र की मौत से स्कूल में बच्चों व अध्यापकों में कोहराम मच गया।

6 वर्षीय बालक प्राथमिक विद्यालय बहोरा में कक्षा दो में पढ़ता था। सूत्रों के अनुसार नल की टोटी खोलते ही छात्र गिर गया जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही परिजन व अध्यापक छात्र को सीएचसी लेकर पहुंचे जहां सीएचसी के डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।इस प्रकरण पर फर्रुखाबाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी अपना बयान दिया है जिसमें उन्होंने बच्चों द्वारा गुब्बारे से दुर्घटना की बात बताई है। वहीं सूचना मिलने पर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत कमालगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और इस मुद्दे पर आगे ऐसा न हो इसके लिए पोस्टमार्टम कराने की बात कही है।

फर्रुखाबाद से अमित औदिच्य की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button