Breaking Newsशाहजहांपुर

सह प्रांत संरक्षक प्रदेश मंत्री योगी सेवक हरिनारायण महाराज ने राहुल गांधी और ममता सरकार पर बोला हमला तौकीर रजा पर भी निशाना….

हरिनारायण महराज

शाहजहांपुर।सह प्रांत संरक्षक प्रदेश मंत्री योगी सेवक हरिनारायण महाराज आज शाहजहांपुर पहुंचे। जहां उनका कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते ही उन्होंने राहुल गांधी और ममता सरकार पर हमला बोला साथ ही उन्होंने तौकीर रजा पर भी जमकर निशाना साधा। हरिनारायण महाराज ने राहुल गांधी के विदेश में दिये गये बयान को लेकर कहा कि राहुल गांधी तो पप्पू है और उनकी पार्टी ने खुद उन्हें पप्पू बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि ये वही राहुल गांधी हैं जो आलू से सोना पैदा कर रहे थे। जनता अब उनके खटाखट के चक्कर में नहीं आएगी। राहुल गांधी शुरू से ही देश विरोधी है। पूरा भारत वर्ष जानता है उनका परिवार कैसा है। इस दौरान उन्होंने बंगाल की ममता सरकार पर भी करारा हमला बोला उन्होंने कहा बंगाल में हिंदुओं को ममता सरकार लगातार प्रताड़ित कर रही है अगर हिन्दू नहीं जागे तो बंगाल और बंगलादेश में जो घटनाएं हो रही है वो उत्तर प्रदेश, बिहार और जगह भी हो सकती है। उन्होंने ममता सरकार की निंदा करते हुए कहा कि इस सरकार को जूते की माला पहनानी चाहिए साथ ही उन्होंने तौकीर रजा के हिंदुओं को आतंकवादी वाले बयान को लेकर कहा कि जिनके खुद के घर शीशे के होते हैं ,वह दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं मारते वो खुद आतंकवादी है।उन्होंने कहा यह भगवा ध्वज है यह बजरंगबली स्वरूप है जिस दिन बजरंगबली का गदा चलेगा तौकीर रजा का पता नहीं चलेगा। हम सब सनातनी एक रहेंगे तो नेक रहेंगे और बटेंगे तो कटेंगे ,हम ना बटेंगे और ना अब कटेंगे। साथ ही उन्होंने रेल की पटरी की सुरक्षा को लेकर विशेष समुदाय की ओर इशारा करके हमला बोला उन्होंने कहा अगर अब ट्रेन को कोई भी नुकसान पहुंचाएगा उसे हम लोग मार मार के खुद खड़े कर पाकिस्तान छोड़कर आएंगे। जो लोग इस तरीके की हरकतें कर रहे हैं वो लोग इस देश को छोड़कर पाकिस्तान और बांग्लादेश चले जाएं। साथ ही हरिनारायण महाराज ने बदहाल गौशालाओं को लेकर जिलाधिकारी से बात की उन्होंने कहा जिन गौशालाओं में किसी प्रकार की कोई दिक्कत है उसको ठीक कराया जाए।

शाहजहांपुर रिपोर्टर धर्मेंद्र कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button