कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश और अबू आजमी पर साधा जमकर निशाना

0
IMG-20250305-WA0002

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर आज शाहजहांपुर पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कह रहे थे कि लोग पाप धोने के लिए कुंभ में जा रहे हैं। उन्होंने अबू आजमी के बयान पर कहा कि अबु आजमी जैसे लोगों को बस अपनी कौम के बारे में सोचना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर जलालाबाद पहुंचे थे। यहां पहुंचकर उन्होंने एक पेट्रोल पंप और एक सेंटर का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और राज्य की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया और कहा कि योगी सरकार समाज के आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति के लिए काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बयान दे रहे थे कि जो लोग कुंभ में नहाने जा रहे हैं। वह अपना पाप धो रहे हैं। लेकिन वह खुद ही कुंभ में नहाने गए और उन्होंने 11 डुबकी लगाई। इससे साफ जाहिर होता है कि पाप किसके धुले हैं। इसके अलावा उन्होंने अबु आजमी के सवाल पर कहा कि अब अबु आजमी जैसे लोगों को सिर्फ अपनी कौम की चिंता करनी चाहिए।

शाहजहांपुर धर्मेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *