Breaking Newsशाहजहांपुर

परिवार का अनोखा प्रदर्शन। तिरंगे झंडे लेकर तहसील का रोका रास्ता…!

शाहजहांपुर। परिवार का अनोखा प्रदर्शन। तिरंगे झंडे लेकर तहसील का रास्ता रोका। दबंगों पर जमीन कब्जा करने का आरोप। सुनवाई ना होने पर तिरंगा झंडा लेकर किया प्रदर्शन। तहसील के अंदरडीएम और एसपी मौजूद थे |

इस घटना पूरेप् जलालाबाद तहसील परिसरमें हड़कंप मच गया।शाहजहांपुर में जब एक परिवार की तहसील में सुनवाई नहीं हुई तो परिवार ने हाथों में तिरंगा लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। यहां मां बेटी और भाई ने तिरंगा लेकर तहसील गेट का रास्ता रोक दिया। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक दबंग में उनकी जमीन कब्जा कर लिया है।

फिलहाल अधिकारियों के ठोस आश्वासन के बाद ही परिवार ने अपना प्रदर्शन खत्म किया। मामला जलालाबाद तहसील के गेट का है जहां पर आज समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा था। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तहसील सभागार में मौजूद थे। इसी दौरान खंडहर गांव की रहने वाली मंदालिसा देवी अपनी बेटी कंचन और बेटे के साथ तहसील गेट पर हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पहुंची।

इसके बाद तीनों लोगों ने तिरंगा झंडा लेकर तहसील का रास्ता रोक दिया। महिला का कहना है कि गांव के ही रहने वाले दबंग देवेश ने उनके खेत पर कब्जा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने देवेश से खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया। लेकिन ना ही देवेश की गिरफ्तारी हुई है और ना ही उनके खेत को मुक्त कराया गया है। महिला का आरोप है की तहसील कर्मचारियों की मिली भगत से ही उसकी जमीन पर कब्जा किया गया है। महिला का ये भी कहना है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद तहसील प्रशासन में कोई कार्रवाई नहीं की। इसी दौरान आज जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की सभागार में होने की खबर मिलने के बाद तीन लोग हाथों में झंडा लेकर तहसील गेट पर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। फिलहाल अधिकारियों के ठोस आश्वासन के बाद ही महिलाओं का प्रदर्शन खत्म हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button