उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादराज्य

फर्रुखाबाद में तेंदुए की दहशत: ग्रामीणों में भय का माहौल

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद जनपद में तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत फैल गई है। तेंदुए ने कल से अब तक आठ लोगों को अपना शिकार बनाया है और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह घटना फर्रुखाबाद के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र और कमालगंज क्षेत्र के नसरतपुर गांव के जस मई बघार के पास की है।

ग्रामीणों ने तेंदुए के हमलों के बाद वन विभाग और थाना पुलिस को सूचित किया, लेकिन शुरुआती समय में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। रात को ग्रामीणों ने तेंदुए के आने की सूचना पुलिस को दी, और सुबह खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान पाए गए, जिसके बाद गांव में दहशत और बढ़ गई।

ग्रामीणों ने मस्जिद से ऐलान करके तेंदुए के बारे में सभी को सतर्क किया। इस घटना के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन जंगली जानवर ने रेस्क्यू टीम पर भी हमला कर दिया। अब पूरे इलाके में तेंदुए के आतंक के कारण भय का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button