Breaking Newsउत्तर प्रदेशबदायूंराज्य

भारतीय किसान यूनियन ने तहसील में लेखपालों के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बदायूं। सहसवान तहसील कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना प्रदर्शन कर तहसील प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही लेखपालों की मनमानी और किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन छेड़ेगी।

धरने के दौरान किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि समसपुर मलिक निवासी प्रार्थिनी विधवा महिला के पास स्थित भूमि संख्या 831, रकबा 600 है, जिसे कुछ भूमि माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया है। इसके अलावा तहसील में बैठे अधिकारी और लेखपाल किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं और अपनी मनमानी कर रहे हैं।

किसान नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि सप्लाई ऑफिस में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, जहां प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा खुलेआम मनमानी की जा रही है। राशन कार्ड के लिए गरीब लोग भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें उनकी पात्रता के बावजूद राशन कार्ड नहीं बनवाए जा रहे। इसके बावजूद, सरकार का स्पष्ट आदेश है कि कोई भी गरीब सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही और मनमानी जारी है।

किसान नेताओं ने कहा कि अगर इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता चौधरी सुदन सिंह (जिला अध्यक्ष), पप्पू यादव (जिला सचिव), बिजेंद्र सिंह यादव (तहसील अध्यक्ष) और अन्य किसान नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button