RLD ने लखनऊ के नीरज और अयोध्या के राजेश तिवारी को व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की दी जिम्मेदारी

0
42859161-b36a-458c-91f8-05fb653daf5e

लखनऊ। राजधानी में बुधवार को राष्ट्रीय लोक दल प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के साथ वरिष्ठ नेता अनिल दुबे की उपस्थिति में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने लखनऊ के नीरज तिवारी और अयोध्या के राजेश तिवारी को व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।

इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि लखनऊ के नीरज तिवारी तथा अयोध्या के राजेश तिवारी के मनोनयन से पार्टी को लखनऊ तथा अयोध्या में मजबूती मिलेगी और संगठन विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि हम सरकार के माध्यम से व्यापारियों के हित के लिए संघर्षरत हैं।

इस अवसर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डाॅ सुरेश यादव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी, प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष बीएल प्रेमी, प्रदेश सचिव रामगोपाल चंदेल, युवा रालोद के प्रदेश महासचिव संगठन विपिन द्विवेदी आदि लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *