Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशबदायूंराज्य

वजीरगंज के नदवारी के पास सड़क पर मिला युवक का शव: अज्ञात वाहन से टक्कर की आशंका

नाजिर खान
बदायूं

बदायूं। बदायूं जनपद के वजीरगंज थानाक्षेत्र के नदवारी गांव के पास युवक का शव सड़क पर पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएचसी में भेजा। हालांकि, युवक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं और मोटरसाइकिल का हेलमेट भी बिना किसी नुकसान के सड़क पर पड़ा मिला है।

मृतक की पहचान रिंकू के रूप में हुई

मृतक की पहचान कुंवर गांव थाना क्षेत्र के यूसुफ नगर निवासी रिंकू (28 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बिसौली के गांव बागरपुर से अपनी बुआ के घर से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उसका शव नदवारी के पास मिला। पुलिस ने युवक की जेब से 2200 रुपये और एक मोबाइल बरामद किया है।

पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा

मृतक की पत्नी माला देवी और परिजन अस्पताल पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल था। रिंकू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसके पांच बच्चे हैं। वजीरगंज थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह घटना अज्ञात वाहन से टक्कर की प्रतीत हो रही है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा, जिससे मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button