Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशराज्य

आजमगढ़ में स्कूल वैन और ट्रक में जोरदार टक्कर: 4 बच्चे और चालक हुए घायल

रिपोर्ट: राकेश वर्मा (आजमगढ़)

आजमगढ़। आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ मुस्तफाबाद के पास आजमगढ़-वाराणसी फोर लेन पर स्कूल वैन और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें वैन में बैठे चार बच्चे और चालक घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां मामूली इलाज के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी गई।

स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर सवाल उठे

इस घटना ने जिले में स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले कुछ समय में लगातार स्कूली वाहनों से दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद जिला प्रशासन और परिवहन विभाग का कोई ठोस नियंत्रण नहीं दिखाई दे रहा।

स्कूल पर लापरवाही का आरोप

घटना के बाद परिजनों ने स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि छुट्टी के बाद वैन को सड़क पार करने के लिए सही दिशा में नहीं भेजा गया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

दुर्घटना का कारण

ईशान पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर फोर लेन पर क्रॉसिंग न होने के कारण रांग साइड से निकल रही थी। इस दौरान आजमगढ़ की तरफ से आ रहे एक अज्ञात ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे वैन डिवाइडर पर चढ़ गई और वैन में सवार चालक सहित चार बच्चे घायल हो गए। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां मामूली उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button