Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशराज्यशाहजहांपुर

शाहजहांपुर में गैंगरेप के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़: मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, एक सिपाही घायल

रिपोर्ट: धर्मेंद्र कुमार शर्मा
शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। यूपी के जनपद शाहजहांपुर में छात्रा से गैंगरेप करने वाले आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी है। एक अन्य आरोपी का मुठभेड़ दौरान पैर टूटा है। इसके अलावा बदमाशों की चली गोली से एक सिपाही भी घायल हुआ है। फिलहाल बदमाशों और घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

आरोपियों ने पुलिस टीम पर की थी फायरिंग

गौरतलब है कि थाना रौजा क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्रा को बंधक बनाकर इलाके के ही रहने वाले तसब्बर, अंकुश और कुंवर पाल ने जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 2 टीमें बनाई थी। इसी बीच पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी लखीमपुर भागने की फिराक में है। जिसके बाद पुलिस ने नेशनल हाईवे पर सीतापुर रोड होकर जाती हुई नहर के पास जब आरोपियों की घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

घायल सिपाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

इस दौरान आरोपियों की फायरिंग में एक सिपाही को गोली लगी जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में तसब्बर के पैर में गोली लगी है। इसके अलावा आरोपी लवकुश को दबोचने के दौरान उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। बदमाशों और घायल सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां सिपाही का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने तीसरे आरोपी की भी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button