महिंद्रा एंड महिंद्रा के अधिकृत डीलर नरायन ऑटोमोबाइल्स ने इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी XEV 9E और BE6 किया लांच

0
42d46065-8cd1-4aca-8968-f5383119c4b9

लखनऊ। महिंद्रा एंड महिंद्रा के अधिकृत डीलर नरायन ऑटोमोबाइल्स ने आज होटल रेनिसेन्स गोमती नगर में महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों, ओरिजिन एसयूवी XEV 9E और BE6 का भव्य लांच किया। इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिंद्रा के ग्राहकों और अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे संजय तिवारी (आरटीओ लखनऊ) और प्रदीप कुमार सिंह (एआरटीओ लखनऊ), जिन्होंने गाड़ी का अनावरण किया। इसके साथ ही महिंद्रा एंड महिंद्रा के रीजनल सेल्स मैनेजर अभिषेक और एरिया सेल्स मैनेजर आर्ची अग्रवाल ने इस वाहन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

महिंद्रा XEV 9E और BE6 की कीमत और बुकिंग

महिंद्रा की ये नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां 18.90 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होंगी। गाड़ियों की बुकिंग 14 फरवरी 2025 से शुरू हो जाएगी, जिससे ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में एक नया अनुभव मिलेगा। तो वहीं इस मौके पर ग्राहकों और पर्यावरण के प्रति महिंद्रा की प्रतिबद्धता को भी उजागर किया गया, जो इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *