Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशकासगंजराज्य

बीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या व्हाट्सएप पर भेजा जीजा को वायस मैसेज

व्हाट्सएप से अपने जीजा जी को भेजा आखिरी मैसेज “जीजा जी मिल लो आकर फिर नहीं मिल पाऊंगा “
पवरा गांव मे कुसमा देवी महाविद्यालय के बीएससी के 20 वर्षीय छात्र मनोज ने अपने निर्माण अधीन मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है ।इस बात की खबर जब पुलिस को लगी ,पुलिस वहां पर पहुंच गई,मृतक मनोज की पहचान थाना सहावर क्षेत्र के गांवनकला निवासी भीमसेन के रूप में हुई है। वह रोज कासगंज की सर्वोदय लाइब्रेरी में पढ़ाई करने जाता था, रात को वह अपने कासगंज के मकान पवारा गांव में रुकता था।

शुक्रवार की रात को उसने अपने जीजा धुव्र के पास एक वॉइस मैसेज किया की जीजा जी मिल लो आकर फिर नहीं मिल पाऊंगा । वॉइस मैसेज सुनते ही धुव्र ने यह बात परिवार वालों को बताई तो परिवार वालों ने बताया की मनोज कासगंज वाले मकान पर गया हुआ है , जब वहां पहुंच कर देखा तो मनोज फांसी के फंदे पर झूल रहा था । यह नजारा देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए और महिलाएं रोने व चिल्लाने लगी घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी मौके पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम पहुंच गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मनोज के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है,सदर क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान ने बताया प्रथम दृष्टता मामला आत्महत्या का लग रहा है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अमित प्रताप सिंह ब्यूरो रिपोर्ट कासगंज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button