आध्यात्म एवं राशिफल

बाबा महाकाल के चरणों में अर्पित हुआ “ब्राह्मण रत्न सम्मान समारोह” का आमंत्रण..!

उज्जैन । नववर्ष गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर 30 मार्च को महाकाल की नगरी उज्जैन में एक भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसमें पूरे मध्य प्रदेश से विप्रजन एकत्रित होंगे। इस खास मौके पर “ब्राह्मण रत्न” एवं “सनातन धर्म शिरोमणि सम्मान समारोह” का आयोजन महाकाल परिसर में होगा, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस आयोजन में ब्राह्मण समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले विप्रजनों को “ब्राह्मण रत्न” से सम्मानित किया जाएगा, साथ ही 51 मातृ शक्तियों को भी विशेष सम्मान दिया जाएगा।इसी कड़ी में 8 मार्च को मध्य प्रदेश ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने बाबा महाकाल के चरणों में पूजन-अर्चन कर इस भव्य आयोजन का आमंत्रण पत्र अर्पित किया। इसके साथ ही महाकाल प्रांगण में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर आमंत्रण अर्पित किया गया। इस दौरान महाकाल मंदिर के पुजारियों और प्रतिनिधि परिवारों को भी समारोह का औपचारिक आमंत्रण दिया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से महाकाल मंदिर के पुजारी पं. राजेश शर्मा, अध्यक्ष पं. मनोज रावत, पं. रत्नेश व्यास, आदित्य शर्मा (प्रतिनिधि), संजय शर्मा, रवि शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्रजन मौजूद रहे। इस आयोजन को लेकर विप्र समुदाय में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
मध्य प्रदेश अभिषेक कुमावत की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button