उत्तर प्रदेशराज्य

जौनपुर-गाजीपुर: तीन पालियों में हुई परीक्षा, 530 कॉलेजों में 9609 छात्रों ने लिया हिस्सा, 187 ने छोड़ा पेपर

जौनपुर में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर और जौनपुर जिले के 530 महाविद्यालयों में मंगलवार को स्नातक परीक्षाएं संपन्न हुईं। द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर की वार्षिक परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित की गईं।

 

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह के अनुसार, प्रथम पाली में 7,054 परीक्षार्थी शामिल हुए। द्वितीय पाली में 562 और तृतीय पाली में 1,993 छात्रों ने परीक्षा दी। कुल 9,609 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

कड़ी निगरानी रही परीक्षा से अनुपस्थित रहने वाले छात्रों की संख्या प्रथम पाली में 153, द्वितीय पाली में 7 और तृतीय पाली में 27 रही। कुल 187 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए। डॉ. सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई थी। किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना नहीं मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button