राजनीति
‘मैं पूरे देश का हिंदुत्व का चेहरा हूं, संत की कोई जाति नहीं’, उन्नाव में बोले साक्षी महाराज

सांसद साक्षी महाराज का एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे खुद को पूरे देश का हिंदुत्व चेहरा बता रहे हैं।
HighLights
- साक्षी महाराज का नया वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल।
- खुद को बताया पूरे देश का हिंदुत्व का चेहरा।
- बोले, संत की कोई जाति नहीं होती है।
यूजीसी के बयान को लेकर उठे विवाद के बाद सांसद साक्षी महाराज एक और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है।
जिसमें वह अपने आवास साक्षी धाम गदनखेड़ा में निवर्तमान हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेंद्र सिंह से बात कर रहे हैं। जिसमें वह कह रहे हैं कि आप हिंदूवादी नेता हैं और मैं पूरे देश का हिंदुत्व का चेहरा हूं।
धीरेंद्र कह रहे हैं वहीं मैं सोच रहा था आप ऐसा कैसे कह सकते हैं। इस पर साक्षी महाराज कह रहे हैं कि संत की कोई जात नहीं होती है। अगर मैं राजनीति में न आता तो कोई मेरी जात न जानता और मैं 20 विश्वा का ब्राह्मण बनकर मर जाता।




