Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्यशाहजहांपुर

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के लिए वरदान:-सुरेश खन्ना

शाहजहांपुर ब्यूरो प्रमुख धर्मेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट

शाहजहांपुर । आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 939 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना नव दंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह मुख्यमंत्री की सबसे महत्वपूर्ण योजना है ।

इसमें शामिल होने वाले जरूरतमंद और पात्र दंपति को प्राथमिकता के आधार पर आवास और शौचालय भी मुहैया कराए जाएंगे। यह योगी सरकार में भी संभव हो पाया है कि गरीब परिवारों की शादी में अब मंत्री विधायक और संसद समेत तमाम जनप्रतिनिधि आशीर्वाद देने पहुंचे रहे हैं। उन्होंने कहा यह एक सामाजिक बदलाव है जिसमें सभी धर्म के लोग अपनी बेटियों की शादी कर रहे हैं आज इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन ओ.सी.एफ रामलीला मैदान में किया गया। जहां 939 जोड़े शादी के बंधन में बंधे।

जिसमें 105 मुस्लिम परिवार की बेटियों का निकाह भी हुआ। सामूहिक विवाह में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जोड़ों को अपने हाथों से उपहार भी दिए। इस दौरान लाभार्थी उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना करते नजर आए। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले जोड़ों को पात्रता और प्राथमिकता के आधार पर शौचालय और आवास भी मुहैया कराए जाएंगे। जिले में अब तक 7509 जोड़ों का विवाह हो चुका है जो कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुआ है।

इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि यह ऐसा सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम है जिसमें गरीब कन्याओं की शादी में वीवीआईपी मेहमान शामिल होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सबसे महत्वपूर्ण योजना है। वहीं कन्याओं ने प्रदेश सरकार को धन्यवाद कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button