लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हुक्का बार संचालित करने वाले 4 गिरफ्तार, बार संचालक फरार

0
29914d52-ec38-4714-b6ec-bccf04a7e1fe

लखनऊ। राजधानी के थाना अलीगंज की पुलिस टीम ने प्रगति बाजार के पास गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर द डॉलर कैफे में चल रहे अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने मौके से 12 हुक्के और 20 पाइप बरामद किए, जिनमें नशीला फ्लेवर मिलाकर हुक्का पिलाने की बात सामने आई।

अवैध हुक्का बार का संचालन

पुलिस के मुताबिक आरोपी हुक्का बार का लाइसेंस होने का झांसा देकर ग्राहकों को नशीला फ्लेवर मिलाकर हुक्का पिलाते थे। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें डालीगंज निवासी तलह, तैयब, भिठौली खुर्द रितिक राज और बहराइच के इतौहवा सोनू सिंह शामिल हैं।

मुख्य आरोपी फरार

वहीं लखनऊ के थाना अलीगंज डॉलर कैफे में चल रहे अवैध हुक्का बार में छापे के दौरान संचालक मालिक विलाल मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *