Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाएगा आदर्श व्यापार मंडल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में संगठन की कोर कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए
संगठन को और अधिक धार देने की योजना बनाई गई। तो वहीं संगठन की ट्रांस गोमती, लखनऊ एवं क्षेत्रीय इकाइयों का चरणबद्ध तरीके से पुनर्गठन किये जाने की योजना बनाई गई।

संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा आदर्श व्यापार व्यापारियों के व्यापार को बचाने एवं बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है। तथा व्यापारियों की हर समस्याओं का समाधान करना उसकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा आदर्श व्यापार मंडल एक-एक व्यापारी को संगठन से जोड़ते हुए हर समस्या के समाधान के लिए अपनी पूरी क्षमता लगाएगा तथा व्यापारियों को एकजुट कर व्यापारियों के सम्मान और स्वाभिमान में अभिवृद्धि करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

संजय गुप्ता ने कहा वर्ष 2025 को आदर्श व्यापार मंडल व्यापारी स्वाभिमान वर्ष के रूप में मनाएगा। उन्होंने सरकार से उत्तर प्रदेश के व्यापारियों के व्यापार को बढ़ाने के लिए शासन स्तर पर उत्तर प्रदेश में की जाने वाली सभी सरकारी खरीदों में उत्तर प्रदेश के व्यापारियों को प्राथमिकता देने की मांग की। बैठक में जीएसटी की विसंगतियों, नगर निगम, यातायात , बाजारों में अस्थायी अतिक्रमण, हाउस टैक्स के गलत बिल, लखनऊ विकास प्राधिकरण से संबंधित मुद्दे भी पदाधिकारियों ने उठाए सभी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने की भी योजना बनाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button