बदायूं दोहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार :

रिपोर्ट: नाजिर खां
बदायूं। बदायूं पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया है। जिसमें एक महिला और उसकी पोती की हत्या की गई थी। महिला के बेटे को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार यह हत्या अवैध संबंधों को लेकर हुई थी।
आरोपी बेटे ने अपनी मां को रात में एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद उनके बीच विवाद हुआ और उसने मां की हत्या कर दी। हालांकि, आरोपी को यह नहीं पता था कि उसकी भतीजी भी वहीं सो रही थी, जिसकी हत्या उसने अनजाने में कर दी।
यह घटना बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र में हुई थी और इस मामले में परिवार के अन्य सदस्यों ने महिला के बड़े बेटे के ससुर और साले पर हत्या का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस की जांच के बाद शक की सुई आरोपी बेटे पर ही घुंसी। एसएसपी बृजेश कुमार ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।