Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

CM ने मौनी अमावस्या के लिए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश: 8-10 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम स्नान की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज में संगम स्नान के लिए आने वाले 8-10 करोड़ श्रद्धालुओं के मद्देनजर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को शासन स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि पौषपूर्णिमा और मकर संक्रांति के दौरान 6 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम स्नान किया।

अब मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि की संभावना है। लिहाजा व्यवस्थाओं में और सुधार किया जाए। मुख्यमंत्री ने रेलवे के साथ समन्वय स्थापित करके महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, बसों, शटल बसों और इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने की बात भी कही। उन्होंने मेलाक्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क को बेहतर बनाने और शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

घाटों की बेरिकेटिंग, 24×7 बिजली और पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव गृह व सूचना, प्रमुख सचिव नगर विकास, पॉवर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन और निदेशक सूचना सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button