कैंसर जागरूकता और विश्व कार्डियक कार्यक्रम का आयोजन: स्वस्थ आहार और जीवनशैली को अपनाने की दी गई सलाह

कासगंज। कासगंज में पुष्पा सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कैंसर जागरूकता एवं विश्व कार्डियक कार्यक्रम का आयोजन आजाद गांधी इंटर कॉलेज में किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के 640 विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षणोत्तर कर्मचारियों को कैंसर और स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आजाद गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रईस अहमद हाशमी ने की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें शपथ दिलाई कि वे स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएंगे।
शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को लेकर दी जानकारी
इस खास मौके पर प्रिंसिपल रईस अहमद हाशमी ने बताया कि हमारे शरीर में कोशिकाएं होती हैं, जो अगर स्वस्थ रहें तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। हर किसी के शरीर में कैंसर की कोशिकाएं मौजूद होती हैं। लेकिन जब ये कोशिकाएं एक जगह पर इकट्ठा हो जाती हैं। तो यह कैंसर का रूप ले लेती हैं। उन्होंने यह बताया कि कैंसर कोशिकाएं सामान्य कोशिकाओं से 27 से 28 प्रतिशत अधिक भोजन खाती हैं, जिससे उनका विकास तेज हो सकता है।
स्वस्थ आहार और जीवनशैली को अपनाने की सलाह
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को यह भी सलाह दी कि वे अपने भोजन के बीच 8 से 9 घंटे का गैप रखें। ताकि शरीर की कोशिकाएं ठीक से काम कर सकें। ज्यादा देर तक भूखा रहना कैंसर कोशिकाओं को बढ़ावा दे सकता है। इसके साथ ही उन्होंने तंबाकू, बीड़ी, फास्ट फूड और ज्यादा गर्म खाना खाने से बचने की चेतावनी दी, क्योंकि ये सभी कैंसर के लक्षणों को बढ़ावा देते हैं।